तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 5 अक्टूबर 2026 तक नमो सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांधी चौक, कोतमा में “नमो सेवा” कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नमो सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश में आए बदलावों की जानकारी सरल, भावनात्मक एवं संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा रही है। जिले में नुक्कड़ नाटक टोलियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनकी जिला स्तर पर शेड्यूलिंग की जा रही है।हाट-बाजारों में भी नुक्कड़ नाटकों के विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी पहुंच सके।
कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में श्री विजय पांडे ने उपस्थित जनसमूह को शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके लाभ के संबंध में जानकारी दी।
नुक्कड़ नाटक में रोजमर्रा के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से योजनाओं की पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा संबंधित विभागों से संपर्क की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से दी गई। कलाकारों ने पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने में आमजन की भूमिका को भी रेखांकित किया।
गांधी चौक में आयोजित नुक्कड़ नाटक को स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं राहगीरों ने रुचि के साथ देखा। कार्यक्रम में श्री अजीत जैन, श्री विजय पांडे, श्री राजेंद्र प्रसाद दोहरे, श्री रत्नेश उपाध्याय, श्री संजीव जायसवाल, श्री पुष्पेंद्र जैन, श्रीमती वैशाली बद्री ताम्रकार, श्रीमती सुषमा ताम्रकार, श्री अजय साह, श्री दीपक तिवारी एवं श्री बृजेश कुमार सोनी सहित समस्त पार्षदगण, जनपद शिक्षा केंद्र के कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री अजय साह ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।



