प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीणा सत्य, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. धीरज वर्मा एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. सुप्रिया चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक डॉ. श्याम नाईक ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य एवं वादन की विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. अर्चना सिसोदिया एवं डॉ. सुखलाल मुवेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय गौरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. शीला बघेल एवं डॉ. डॉली परमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. कदम डोडवे, डॉ रीना रोकड़े, डॉ अर्पिता पटेल, डॉ निधि राठौर, प्रो किर्ति मंडलोई एवं श्री नौसेफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में एकल गायन में कुमारी रोहिता परिहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गायन में सुमित चौहान, जय खोटे एवं लोकेंद्र सूर्यवंशी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पाश्चात्य सामूहिक गायन में प्रिया सोलंकी, अभिनव जोशी, रिफा अली, शशांक कोचले एवं उदित सैनी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एकल नृत्य में हंसा धनगर तथा एकल वादन (परकशन) में सुमित चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। युवा उत्सव के तीसरे दिन 5 नवंबर को साहित्यिक गतिविधियों के अंतर्गत वाद-विवाद, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
युवा उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
झन्नाट डेस्क · 4 नवंबर 2026 · 2 मिनट


