प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नगर पालिका परिषद महाराजपुर में हितग्राहियों ने नए आवासों में किया गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद महाराजपुर क्षेत्र में 18 हितग्राही परिवारों के नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर हितग्राहियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने नए घरों में प्रवेश किया।
दशहरे के पावन अवसर पर नए घर में प्रवेश करने से हितग्राही परिवारों में खुशी का माहौल रहा। योजना के माध्यम से इन परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना तथा सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास का सपना साकार करना है। नगर पालिका परिषद महाराजपुर द्वारा योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
*गृह प्रवेश करने वाले हितग्राही*
योजना के अंतर्गत गृह प्रवेश करने वाले 18 हितग्राहियों में दीपा मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, नेहा सोनी, सीमा सोनी, सचेन्द्र चौरसिया, बब्लू कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, जगदीश प्रजापति, प्रेमचंद्र साहू, कमलेश कुमार चौरसिया, आशारानी अहिरवार, हरिजन बालाप्रसाद, भुल्लन अहिरवार, हरिजन करण, मोहन लाल, सुरेंद्र यादव, भागीरथ प्रजापति एवं मूलचंद्र अनुरागी शामिल हैं।



