नीमच जिले की मनासा तहसील के ग्राम शेषपुर निवासी हरीश मालवीय ने पिछले वर्ष 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। हरीश ने अपनी इस उपलब्धि में नियमित मेहनत के साथ छात्रावास में मिले पढ़ाई के अनुकूल माहौल को उपयोगी बताया है।

आवागमन का समय बचा, पढ़ाई पर बढ़ा ध्यान

हरीश वर्तमान में शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास में रहते हैं। उनके अनुसार छात्रावास में आने के बाद विद्यालय आने-जाने की परेशानी दूर हुई और बचा हुआ समय पढ़ाई में लगने लगा।

छात्रावास में नियमित भोजन और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। यहां खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों की सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है।

शिक्षा जारी रखने में मिली मदद

हरीश के मुताबिक इन सुविधाओं से उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद मिली। वे आगे भी मेहनत से पढ़ाई जारी रखकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहते हैं।