रायसेन स्थित पीएमश्री स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंगलवार को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने महाविद्यालय में 618.92 लाख रुपए लागत से उन्नयन (सार्थक भवन) एवं नवीन पुस्तकालय भवन के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय में इन निर्माण कार्यों से शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। सार्थक भवन के उन्नयन से महाविद्यालय की सुविधाओं में विस्तार होगा, वहीं नवीन पुस्तकालय भवन विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगा। इन सुविधाओं के विकसित होने से विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन संसाधनों का लाभ मिलेगा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में बहुत सहायक होगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, महाविद्यालय के प्राचार्य, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रायसेन स्थित पीएमश्री कॉलेज में विधायक डॉ चौधरी ने सार्थक भवन के उन्नयन और नवीन पुस्तकालय भवन का किया भूमिपूजन

झन्नाट डेस्क · 27 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट


