जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आमजन तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के तीनों विकासखंडों के 28 ग्रामों में ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक चयनित ग्राम में एक-एक आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।ग्रामीण आशा कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 16 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन मध्यप्रदेश ई-सेवा पोर्टल https://eseva.mp.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही नजदीकी कियोस्क अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी आवेदन जमा कर सकती हैं।भर्ती के लिए आवेदिका का मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, 1 नवंबर 2026 की स्थिति में आवेदिका की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विकासखंड देवसर के 7 ग्रामों जोवगढ़, धौहनी, पठारीदह, पेडरा, फुलझर, बघवुड़वा एवं छदना को शामिल किया गया है। इसी प्रकार विकासखंड चितरंगी के 11 ग्रामों बसाही, झोखा, अकला, डिघवार, भीष, आमाचुआ, कुल्हुईया, खैरहनी, पिपरखडिया, बंजारी एवं बरिगवा तथा विकासखंड बैढ़न के 10 ग्रामों खेराही, बंधा, शासन, सितुलखुर्द, छत करम, जरोधा, बनौली, भुड़कुड़, कचरा एवं रक्की में ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। जिले की पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।


