उज्जैन,23 अक्टूबर। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात जांच की व्यवस्था तथा जोखिमपूर्ण गर्भावस्था के सुचारु प्रबंधन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिमाह शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर आयोजित किए जाते हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिले की 17 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर आयोजित किए जाएंगे।इनमें जिला चिकित्सालय चरक भवन उज्जैन, सिविल अस्पताल माधवनगर उज्जैन, सिविल अस्पताल बड़नगर, नागदा, खाचरौद, महिदपुर एवं तराना, शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया, इंगोरिया, नरवर, झारड़ा एवं माकड़ोन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हेल एवं कायथा तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुरा, उज्जैन शामिल हैं।शिविरों में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सोनोलॉजिस्ट उपस्थित रहकर गर्भवती महिलाओं को जांच, उपचार एवं सोनोग्राफी की निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। जिन शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां निजी संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
24 अक्टूबर को जिले की 17 स्वास्थ्य संस्थाओं में लगेंगे सुरक्षित मातृत्व शिविर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच, उपचार और सोनोग्राफी की मिलेगी सुविधा
झन्नाट डेस्क · 23 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट


