उमरिया 17 नवंबर। मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल https://mpom.mp.gov.in के माध्यम से विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, नियम एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है। सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्प, संख्यंक कल्यावण विभाग प्रीति गठरे ने बताया कि विज्ञप्ति जारी होने के बाद प्रथम एक माह तक प्राप्त आवेदनों को फ्रीज कर चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके बाद पोर्टल एक दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा और द्वितीय चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटें रिक्त रहने पर ही द्वितीय चरण के आवेदनों पर विचार किया जाएगा। वित्तीय वर्ष के अंत तक आवश्यकता के अनुसार एक-एक माह के विभिन्न चरणों में चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। वर्ष 2026-27 के लिए कुल 50 सीटों पर चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। आवेदन अथवा दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा या तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी विभागीय हेल्पलाइन नंबर ’0755-2553329 एवं 0755-2675521 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल nodalofficerobc@mp.gov.in अथवा जिला उमरिया के सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।